Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी ने वर्षा के कारण विद्यालयों में एक दिन का दिया अवकाश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

26 सितंबर दिन शनिवार को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जिले में लगातार हो रही वर्षा और प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के मद्देनजर 26 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय भी अवकाश के दायरे में रहेंगे।
आदेश में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश 25 सितंबर को जारी किया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp