Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव एवं साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश

Advertisement Box

सभी विभाग 27 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से कार्ययोजना उपलब्ध कराएं: जिलाधिकारी

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 25 सितम्बर 2026।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान 2026 (01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण के लिए विभागवार तैयारियों तथा कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि 30 सितम्बर तक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से फॉगिंग एवं एंटी लार्वा की दवा प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राथमिक विद्यालयों में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा छिड़काव के लिए 05 दिवस का रोस्टर तैयार कराया जाए तथा सभी एडीओ पंचायत एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हाईरिस्क क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिशासी अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को नियमित भ्रमण कर साफ-सफाई, जलभराव की स्थिति तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि 27 सितम्बर तक अपनी विभागीय कार्ययोजना अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जिन स्थानों पर कार्यवाही की गई थी, उनसे अलग स्थानों को इस बार की कार्ययोजना में प्राथमिकता दी जाए, ताकि अभियान का प्रभाव व्यापक स्तर पर सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को मिलावटी खाद्य सामग्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही एबीएसए को जिला उद्यान अधिकारी से समन्वय कर सभी विद्यालयों में गेंदा सहित मच्छररोधी पौधे लगवाने के निर्देश दिए, जिससे विद्यालय परिसर को मच्छरों के प्रजनन एवं संक्रमण के जोखिम से बचाने में सहायता मिल सके।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए अंतरविभागीय समन्वय के साथ धरातल पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभियान के दौरान की गई गतिविधियों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा की जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp