अंबेडकर नगर 25 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया द्वारा निर्वाचन से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए नोडल/प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को आवंटित कार्य समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराने तथा निर्वाचन संबंधी आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
*आवंटित कार्य एवं संबंधित नोडल/प्रभारी अधिकारियों का विवरण निम्नवत है—* कार्मिक व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के नोडल/प्रभारी अधिकारी वैभव मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी, यातायात व्यवस्था के नोडल सत्येन्द्र कुमार यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, लेखन/निर्वाचन सामग्री के नोडल पुष्पेन्द्र पटेल, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, आदर्श चुनाव आचार संहिता/कानूनी व्यवस्था के नोडल
श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मतपत्र व्यवस्था के नोडल पुष्पेन्द्र पटेल, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, मीडिया के नोडल कौस्तुभ कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रेक्षक व्यवस्था के नोडल फूलचन्द्र यादव, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन, निर्वाचक नामावली के नोडल श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), वीडियोग्राफी, सीसीटीवी एवं वेबकास्टिंग के नोडल श्रीमती पूनम मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फैक्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सेवा के नोडल राकेश कुमार वर्मा, डीईटी, दूरसंचार विभाग, नियंत्रण कक्ष के नोडल अश्वनी कुमार, उप कृषि निदेशक, चिकित्सा/स्वास्थ्य व्यवस्था के नोडल डॉ. प्रमोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी को बनाया गया है। इसी के साथ ही प्रत्येक कार्य के नोडल/प्रभारी अधिकारी के साथ सहायक प्रभारी अधिकारी भी लगाए गए हैं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का आपसी समन्वय के साथ समय से निष्पादन सुनिश्चित करें तथा निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। साथ ही समय-समय पर सौंपे जाने वाले अतिरिक्त निर्वाचन संबंधी कार्यों को भी निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।









