Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महाराजा सुहेलदेव राजभरवंशी अष्टखम्भा स्तूप में आयेगा निखार*

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकरनगर के लोरपुर में ऐतिहासिक स्थल को मिलेगा नया स्वरूप, फाउंडेशन का काम पूरा

Advertisement Box

104.64 लाख से अष्टखम्भा स्तूप परिसर में यात्री सुविधाओं का विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल से लोरपुर में धार्मिक-ऐतिहासिक स्थल का विकास

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर,25 सितम्बर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अम्बेडकरनगर जनपद के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थल लोरपुर में स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभरवंशी अष्टखम्भा स्तूप का पर्यटन विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन विभाग की 104.64 लाख रुपये की परियोजना के अंतर्गत न केवल स्थल का स्वरूप बदलेगा, बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी। होली तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।
परियोजना की वर्तमान स्थिति के अनुसार यात्री निवास के फाउंडेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि प्लिंथ बीम का निर्माण प्रगति पर है। निर्माण कार्य सीएंडडीएस की निगरानी में चल रहा है। परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि यात्री निवास बनने के बाद परिसर में पर्यटकों के लिए ठहरने और अन्य सुविधाएं बढ़ेंगी, जिससे ऐतिहासिक स्थल का आकर्षण और बढ़ेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्रदेश भर में धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अम्बेडकरनगर के लोरपुर स्थित अष्टखम्भा स्तूप को भी नया स्वरूप दिया जा रहा है। यह स्थल महाराजा सुहेलदेव राजभरवंशी से जुड़ा ऐतिहासिक महत्व रखता है। स्थानीय स्तर पर इसे पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने से न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित रहेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

*पर्यटकों की संख्या में भी होगा इजाफा*
यात्री निवास के साथ-साथ परिसर में अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। फाउंडेशन पूरा होने के बाद अब प्लिंथ बीम पर काम चल रहा है, जिससे सुपर स्ट्रक्चर की तैयारी शुरू हो जाएगी।परियोजना समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है और निर्धारित अवधि में पूर्ण होने की उम्मीद है। इस विकास कार्य से लोरपुर क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है।

*श्रद्धालु व पर्यटकों को मिलेगा बेहतर अनुभव*
ऐतिहासिक स्थल को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा। पर्यटन विभाग की इस पहल से अम्बेडकरनगर जिले के अन्य धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों के साथ ही यह परियोजना भी क्षेत्रीय पर्यटन को मजबूत करेगी। स्थानीय निवासियों और प्रशासन दोनों ही इस कार्य से उत्साहित हैं।

*दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु आसानी से रुक सकेंगे*
यात्री निवास तैयार होने के बाद परिसर में पर्यटकों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु आसानी से रुक सकेंगे। लोरपुर का अष्टखम्भा स्तूप इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp