Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सभी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • जिलाधिकारी के निर्देश पर एक ही दिन में सभी विद्यालयों में पहुंचकर परखी मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता
  • अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर पढ़ाई के लिए किया प्रेरित, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का भी लिया जायजा

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 07 अक्टूबर 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद में परिषदीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जमीनी स्थिति जानने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद, तहसील एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने एक ही दिन में जनपद के समस्त 1583 परिषदीय विद्यालयों का स्थलीय भ्रमण किया।
अभियान के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता एवं वितरण व्यवस्था को स्वयं परखा। अधिकारियों ने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में सीधे संवाद भी किया तथा यह सुनिश्चित किया कि उन्हें निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन प्राप्त हो रहा है।
बच्चों के साथ भोजन करने के साथ-साथ अधिकारियों ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा को अपने उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बताते हुए मेहनत एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करने का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यालयों में उपलब्ध पेयजल, शौचालय, विद्युत, कक्षा-कक्ष, फर्नीचर, स्वच्छता, रसोईघर सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक सुधार के बिंदुओं को चिन्हित किया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शासन के मंशानुसार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यालयों में अधिकारियों की सीधी पहुंच का उद्देश्य व्यवस्थाओं का वास्तविक मूल्यांकन करने के साथ-साथ बच्चों के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट जनपद स्तर पर प्राप्त की गई है। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisement Box

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता
आज फोकस में

जनपद में लागू हुई आदर्श आचार संहिता

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण
आज फोकस में

श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर में 146 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क औषधियों का वितरण

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती
आज फोकस में

बैलेट पेपर पर हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस, 2 सीट मिलीं; भाजपा 32 पर जीती

<span class=सभी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन">
आज फोकस में

सभी परिषदीय विद्यालयों में पहुंचे अधिकारी, बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

एसपी प्राची सिंह ने साइबर ठगी से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक
आज फोकस में

एसपी प्राची सिंह ने साइबर ठगी से बचाव के प्रति लोगों को किया जागरूक

मतदाता सूची में नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR रोकने और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
आज फोकस में

मतदाता सूची में नाम हटाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR रोकने और बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp