Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भूगर्भ जल प्रबन्धन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अनापत्ति प्रमाण पत्र के नवीनीकरण के 03 एवं ड्रिलिंग मशीन के पंजीकरण के 02 आवेदनों पर समिति ने दी अनुमोदन की संस्तुति

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 07 अक्टूबर 2026। भूगर्भ जल के संरक्षण, प्रबन्धन एवं नियमानुसार उपयोग सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से भूगर्भ जल प्रबन्धन समिति की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में भूगर्भ जल से संबंधित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के नवीनीकरण से संबंधित 03 आवेदन तथा ड्रिलिंग मशीन के पंजीकरण से संबंधित 02 आवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। समिति द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का परीक्षण करते हुए नियमानुसार अनुमोदन किए जाने की संस्तुति प्रदान की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूगर्भ जल के उपयोग एवं दोहन से संबंधित प्रकरणों में शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही भूगर्भ जल के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने पर बल दिया गया।
बैठक में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त जिला उद्योग, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अधिशासी अभियंता जल निगम तथा सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 07 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp