अंबेडकरनगर 02 नवंबर, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि सामान्तयः माह नवम्बर, दिसम्बर में कोषागार से पेंशन प्राप्त कर रहे पेंशनर्स / पारिवारिक पेंशनर्स कोषागार में अपना जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने हेतु उपस्थित होते है। शासकीय व्यवस्था के अंतर्गत पेंशनर्स को कोषागार में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना आवश्यक नहीं है। पेंशनर अपना जीवित प्रमाण-पत्र आनलाइन वेबसाइट https://jeevanpramaan.gov.in पर स्वयं के द्वारा लॉगिन करके अथवा अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन के Play Store में jeevanpramaan और आधार फेस RD App. को इंस्टॉल करके तथा उसमें अपना आधार नंबर मोबाइल नंबर ई-मेल-आई०डी० को सबमिट कर ओ०टी०पी० के माध्यम से अपनी पेंशन संबंधी समस्त विवरण को फीड कर अपना जीवित प्रमाण-पत्र ऑन लाइन सबमिट कर सकते है। यदि डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो रही है तो पेंशनर अपने सत्यापन हेतु पी०पी०ओ०/ बैंक पासबुक/आधार कार्ड की छायाप्रति एवं मूल प्रति के साथ कोषागार कार्यालय दिवस में समय 10:00 बजे से 02 बजे तक उपस्थित होकर अपना जीवित प्रमाण-पत्र जमा कर सकते है।









