Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सर्द मौसम में बच्चों की थाली में घुली मिठास, परिषदीय विद्यालयों में बना गरमा-गरम हलवा

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • सर्दी के मौसम में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिड-डे मील के साथ प्रत्येक शुक्रवार मिलेगा गरमा-गरम हलवा*
  • नवंबर माह के प्रथम शुक्रवार से जनपद के 1,583 परिषदीय विद्यालयों में लागू हुई नई व्यवस्था, लगभग 1.55 लाख विद्यार्थी होंगे लाभान्वित*
  • पहले एवं तीसरे शुक्रवार मीठा तथा दूसरे एवं चौथे शुक्रवार नमकीन हलवा परोसा जाएगा,फरवरी 2027 तक जारी रहेगी व्यवस्था*

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 06 नवम्बर 2026। सर्दी के मौसम में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पौष्टिक एवं गर्म भोजन उपलब्ध कराने तथा मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) में विविधता लाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक नई पहल की गई है। इसके तहत जनपद के सभी 1,583 परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के साथ प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को गरमा-गरम हलवा परोसा जाएगा। यह व्यवस्था नवंबर माह के प्रथम शुक्रवार यानी आज से लागू कर दी गई है, जिससे जनपद के लगभग 1.55 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। यह व्यवस्था फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों को हलवा वितरण के लिए माह के चारों शुक्रवार का निर्धारित मेन्यू तैयार किया गया है। इसके अनुसार प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को बच्चों को मीठा हलवा तथा द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को नमकीन हलवा परोसा जाएगा। इसी क्रम में आज प्रथम शुक्रवार को विद्यालयों में बच्चों को मीठा हलवा उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु में बच्चों को गर्म एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही मध्यान्ह भोजन के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना तथा भोजन में विविधता सुनिश्चित करना है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार हलवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Box

तीन दिवसीय सरस मेले का जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया भ्रमण
आज फोकस में

तीन दिवसीय सरस मेले का जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने किया भ्रमण

<span class=सर्द मौसम में बच्चों की थाली में घुली मिठास, परिषदीय विद्यालयों में बना गरमा-गरम हलवा">
आज फोकस में

सर्द मौसम में बच्चों की थाली में घुली मिठास, परिषदीय विद्यालयों में बना गरमा-गरम हलवा

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए ई-पंजीकरण दस्तावेजी काम का निपटारा अधिक तेजी और पारदर्शिता से होगा- जगदम्बा शुक्ला डीआईजी
आज फोकस में

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए ई-पंजीकरण दस्तावेजी काम का निपटारा अधिक तेजी और पारदर्शिता से होगा- जगदम्बा शुक्ला डीआईजी

यूपी के 18 लाख कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, योगी सरकार ने किया बोनस का ऐलान
आज फोकस में

यूपी के 18 लाख कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, योगी सरकार ने किया बोनस का ऐलान

स्व-गणना के प्रति रंगोली के माध्यम से किया जागरूक
आज फोकस में

स्व-गणना के प्रति रंगोली के माध्यम से किया जागरूक

विधानसभा प्रत्याशी के.डी.गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
आज फोकस में

विधानसभा प्रत्याशी के.डी.गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp