Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बी0डी0आर0बी0 सोशल रिसर्च एकेडमी का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकरनगर 16 नवम्बर 2026। मुमुक्षु चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित एवं गुवाँव (पालीपट्टी) में स्थापित बी0डी0आर0बी0 सोशल रिसर्च एकेडमी का त्रयोदश त्रिदिवसीय स्थापनोत्सव/वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में प्रथम दिवस 14 नवम्बर को बाल मेले का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस 15 नवम्बर को विद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गयी तथा 16 नवम्बर (सोमवार) को तीसरे दिन समृद्ध भारत की आवश्यकताओं पर विमर्श करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रथमत: सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम के अध्यक्ष साधव प्रसाद वर्मा वर्मा, मुख्य अतिथि लालजी वर्मा (सांसद) विशिष्ट अतिथि डॉ. बलराम त्रिपाठी (पूर्व प्राचार्य), विमला पति त्रिपाठी (पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार), डॉ. करुणा वर्मा (प्राचार्य), जियालाल वर्मा (पूर्व प्रवक्ता), मुख्य वक्ता डॉ.अरुण वर्मा (वरिष्ठ समाजसेवी), माधव प्रसाद वर्मा (निवर्तमान शिक्षक), बाबूराम वर्मा (सेवानिवृत्त शिक्षक), श्रीमती प्रतिभा वर्मा (संस्थापक प्रधानाध्यापिका), श्रीमती सविता वर्मा (प्रधानाध्यापिका) ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. मनीराम वर्मा ने अतिथियों का परिचय/स्वागत कराया। सभा को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष साधव प्रसाद वर्मा ने कहा कि लोकनिर्माण हेतु छात्रों की शिक्षा में माता-पिता और गुरु की बराबर की भागीदारी होती है। फिर भी माँ की जिम्मेदारियों को सर्वाधिक कहना अतिश्योक्ति नहीं। सामाजिक विषयों की शैक्षिक महत्ता को बतलाते हुए विशिष्ट अतिथि लालजी जियालाल वर्मा वर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्तर पर ट्यूशन एक दिखावा है। डॉ. करुणा वर्मा ने कहा कि अपनी कक्षा में शतप्रतिशत उपस्थित अध्य्यनशील नौनिहालों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाना चाहिए, इससे स्वाध्य्यन की प्रवृत्ति का विकास होता है। डॉ. बलराम त्रिपाठी ने भौतिक आत्मिक और आध्यात्मिक जीवन के विकास में सहायक वैचारिक प्रौद्योगिकी पर बल दिया। विमला पति त्रिपाठी ने वर्तमान समय में शैक्षिक गुणवत्ता के ह्रास पर चिंता व्यक्त करते हुए बचाव के अनेक उपाय बताए। बाबूराम वर्मा ने अभिभावकों की तटस्थता के अभाव पर चिंता जताई। माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि शिक्षा ही ज़िन्दगी संवारा करती है। डॉ0 मंगेशलता वर्मा (प्रबन्धक), डॉ. फूलचंद विश्वकर्मा (कोषाध्यक्ष) एवं राजेश ध्रुवराज वर्मा (सचिव) ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करने की बात कही। ज्योति वर्मा (प्रधानाध्यापिका) ने कार्यक्रम संचालन के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र ही हमारे देश के भविष्य हैं। उनका विकास ही हमारी उन्नति का कारक है। मातृ-सम्मेलन एवं अभिभावक-संगोष्ठी के माध्यम से छात्रों की व्यक्तिगत शैक्षिक कमजोरियों को दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित अतिथियों ने सांस्कृतिकच कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कृत किया। उक्त अवसर पर गणमान्य अतिथि, सम्मानित अभिभावक, मीडिया के संयोजक आदि उपस्थित रहे। सहायक अध्यापिका साक्षी, सौम्या त्रिपाठी, रीमा, सरिता, निधि तिवारी, सेहरा बानो और अन्य कर्मचारियों सहित अन्याय अतिथियों, अभिभावकों एवं गणमान्य स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। अन्त में संस्था के अध्यक्ष डॉ0 मनीराम वर्मा ने अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक संसाधनों की पूर्ति का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. फूलचंद विश्वकर्मा ने एवं संचालन संस्था की प्रधानाध्यापिका ज्योति वर्मा ने किया। अंत में डॉ. मंगेशलता वर्मा ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp