Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गलत एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 23 वाहनों का चालान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • कटरिया याकूबपुर एवं टाण्डा-सम्हरिया में की गई प्रवर्तन कार्रवाई, चालकों एवं परिचालकों को वाहन सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करने के निर्देश

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 17 नवम्बर 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं एवं जाम की स्थिति पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा गलत एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 17 नवम्बर 2026 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा कटरिया याकूबपुर एवं टाण्डा-सम्हरिया मार्ग पर गलत ढंग से पार्क किए गए कुल 23 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन चालकों एवं परिचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे चौराहों एवं सड़क मार्गों पर खड़े अपने वाहनों को तत्काल हटाकर निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क करें, ताकि यातायात का आवागमन बाधित न हो तथा आमजन को असुविधा का सामना न करना पड़े।
परिवहन विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि इसी अभियान के तहत दिनांक 18 नवम्बर 2026 को गौहन्ना, जलालपुर कट, सम्मोपुर (टाण्डा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग) सहित अन्य चिह्नित स्थानों पर भी सघन प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने वाहन चालकों एवं परिचालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा चौराहों, सड़क किनारों एवं अन्य प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़ा करने से बचें। यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp