Written by
Asha Bharti News

अंबेडकरनगर।(आशा भारती नेटवर्क) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता तिथि 01.01.2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित एकीकृत मतदाता सूची का जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में समस्त पदाभिहीत स्थलों पर उपजिलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रकाशन किया गया।








