Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • रोजगार मेले में 605 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 298 युवाओं का प्राथमिक चयन कर दिया गया रोजगार

 

Advertisement Box

अंबेडकरनगर 17 नवम्बर, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिला सेवायोजन कार्यालय एवं देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रोजगार मेले का सफल आयोजन देव इंद्रावती पीजी कालेज में किया गया। रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था।

रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय हरिओम पांडेय (सदस्य, विधान परिषद) एवं विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. राना रणधीर सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. हरि ओम पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सरकार की रोजगारपरक नीतियों की सराहना करते हुए युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. राना रणधीर सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक एवं रोजगारपरक अवसरों का मिलना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए देव इंद्रावती पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ए.बी. सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा युवाओं को अपने कौशल और योग्यता के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजकीय आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया। रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों एवं उद्योगों ने प्रतिभाग किया। मेले में कॉलेज एवं क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पंजीकरण कराया तथा अपने बायोडाटा (CV) के साथ साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से कुल 605 अभ्यर्थियों में से 298 योग्य युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। इससे युवाओं में भरपूर उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का कुशल एवं सफल संचालन डॉ. बीरबल शर्मा द्वारा किया गया। अंत में कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभी नियोजकों (Recruiters), जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए रोजगार मेले का सफलतापूर्वक समापन किया गया। रोजगार मेले को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. साधना श्रीवास्तव, डॉ. नीता मिश्रा, डॉ. तेजभान मिश्रा, डॉ. बलकरण यादव, डॉ. मनोज सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, पुलिस कर्मी घायल
आज फोकस में

मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, पुलिस कर्मी घायल

आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूजा शिव बाबा धाम
आज फोकस में

आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूजा शिव बाबा धाम

<span class=देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर">
आज फोकस में

देव इंद्रावती पीजी कालेज में रोजगार मेले का सफल आयोजन, युवाओं को मिले रोजगार के नए अवसर

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन
आज फोकस में

रोजगार मेले में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि
आज फोकस में

साइबर क्राइम पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को मिला वापस 11 लाख से अधिक का धनराशि

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा
आज फोकस में

पराली जलाने पर लगेगा ₹5 हजार से ₹30 हजार तक जुर्माना, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करेगी प्रचार-प्रसार वाहन सेवा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp