Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बरधा भिउरा में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 19 नवंबर 2026। श्रम विभाग द्वारा आज विकासखंड अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर की ग्राम पंचायत बरधा भिउरा में श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीण श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement Box

इस अवसर पर श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, जिससे पात्र श्रमिक एवं उनके परिवार शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकें।

इसके अतिरिक्त श्रमिकों को उत्तर प्रदेश डिजिटल लेबर चौक ऐप की उपयोगिता एवं उसके माध्यम से रोजगार संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना-ट्रेडर्स के संबंध में भी विस्तार से बताया गया तथा श्रमिकों को भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के दृष्टिगत इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

श्रम विभाग द्वारा इस प्रकार के जागरूकता शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं हितलाभों के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp