Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत मिर्जापुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 25 नवम्बर 2026। विकासखंड अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर की ग्राम पंचायत मिर्जापुर अकबरपुर में श्रम विभाग द्वारा श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीण श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं हितकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement Box

इस अवसर पर श्रमिकों को कन्या विवाह सहायता योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना तथा निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, जिससे पात्र श्रमिक एवं उनके परिवार शासन की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त कर सकें।

इसके अतिरिक्त श्रमिकों को उत्तर प्रदेश डिजिटल लेबर चौक ऐप की उपयोगिता एवं उसके माध्यम से रोजगार संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ई-श्रम पोर्टल के अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पेंशन योजना-ट्रेडर्स के संबंध में भी विस्तार से बताया गया तथा श्रमिकों को भविष्य की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के दृष्टिगत इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

श्रम विभाग द्वारा इस प्रकार के जागरूकता शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत असंगठित एवं निर्माण श्रमिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें उनके अधिकारों एवं हितलाभों के प्रति जागरूक करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

अर्नव हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बीच मरीज को छोड़ने का लगा गंभीर आरोप
आज फोकस में

अर्नव हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बीच मरीज को छोड़ने का लगा गंभीर आरोप

ग्रामरोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्य बहिष्कार का ऐलान
आज फोकस में

ग्रामरोजगार सेवकों का अनिश्चितकालीन धरना, कार्य बहिष्कार का ऐलान

जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक में उद्यमिता एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
आज फोकस में

जिला स्तरीय उद्योग एवं व्यापार बंधुओं की बैठक में उद्यमिता एवं रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन
आज फोकस में

श्रम विभाग द्वारा नगर पंचायत आसोपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर का आयोजन

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’
आज फोकस में

शहीदों की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने एवं भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, अकबरपुर में बनेगा भव्य ‘शौर्य स्थल’

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आज फोकस में

सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 26 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp