Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों की बनेगी बायोमेट्रिक प्रोफाइल, डिटेंशन सेंटर में योगी सरकार ने कर दी ये व्यवस्था

Author Image
Written by
Amit Anand

लखनऊ। आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुके रोहिंग्या व बांग्लादेशी घुसपैठियों की धरपकड़ तेज करने के साथ ही उनकी पहचान व निगरानी की विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।सूत्रों का कहना है कि डिटेंशन सेंटर में रखे जाने वाले घुसपैठियों की बायोमेट्रिक प्रोफाइल भी तैयार की जाएगी। उनकी अंगुलियों के निशान, आइरिस, चेहरे की बनावट के साथ ही पहचान से जुड़ी अन्य जानकारियों को सुरक्षित किया जाएगा। संदिग्धों की सूची भी तैयार की जाएगी, जिसके निगेटिव लिस्ट के नाम से जाना जाएगा। कोई घुसपैठिया एक बार खदेड़े जाने के बाद दोबारा न घुस सके, इसे ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी कर रहा है। बायोमेट्रिक प्रोफाइल होने से उनकी भविष्य में आसानी से पहचान की जा सकेगी। संदिग्धों की सूची दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ भी साझा की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिटेंशन सेंटरों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किए जाने का भी निर्देश दिया है। डिटेंशन सेंटर में घुसपैठियों का पूरा ब्योरा भी रखा जाएगा। डिटेंशन सेंटर में कई स्तर पर सुरक्षा घेरा बनाए जाने के साथ ही वहां आने-जाने वालों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे।

Advertisement Box

घुसपैठियों के चिन्हित होने से बड़ी संख्या में सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे अपात्रों पर भी नकेल कसेगी। साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी सीधा असर पड़ेगा। एक अधिकारी के अनुसार बड़ी संख्या में घुसपैठिये तस्करी व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। विभिन्न जिलों में जांच के दौरान ऐसे तथ्य भी सामने आ रहे हैं। अपराध में लिप्त कई घुसपैठिये पहले पकड़े भी जा चुके हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp