Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षा और खेल जीवन के लिए अनमोल हैं – सुनील कुमार सिंह

Author Image
Written by
Asha Bharti News

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) शिक्षा के साथ-साथ खेल भी अति आवश्यक है खेल के माध्यम से ही बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है इस तरह के आयोजन से बच्चों की रुचि के बारे में अभिभावकों को सरलता से जानकारी प्राप्त होती है। यही बच्चे आगे चलकर अपनी शिक्षा और अपने खेल के माध्यम से देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे नन्हे मुन्ने बच्चे देश के भविष्य हैं आगे चलकर यही बच्चे देश की सुरक्षा करेंगे उक्त बातें मंगलवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल न्यौरी में खेलकूद प्रतियोगिता को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए थाना प्रभारी कटका अवधेश श्रीवास्तव ने कही।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल न्यौरी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी कटका अवधेश श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह रहे।

जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा और खेल जीवन के लिए अनमोल है परंतु बच्चों का संस्कारवार होना है सबसे महत्वपूर्ण है आप लोग अपने माता-पिता गुरुजनों बड़े बुजुर्गों का सम्मान अवश्य करें क्योंकि संस्कार वान विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है।

वार्षिक खेल कूद उत्सव में 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर, एवं ऊंची कूद, लंबी कूद सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।100 मीटर दौड़ में कक्षा चार की छात्रा उम्मे सलमा, छात्रा दूजा निषाद, छात्रा अर्नव, छात्र मोहम्मद अहमद, अल्तमश, मोहम्मद अमीन, देवांश, प्रियांशु , खदीजा को अपने-अपने खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी कटका अवधेश श्रीवास्तव ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मैनेजर आसिफ़ फारुकी ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष आलापुर योगेंद्र यादव, व्यापार मंडल संरक्षक सैय्यद इंतखाब आलम, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अनीस मसूदी,उपाध्यक्ष डॉ आसिम अबूजर फारुकी, कोषाध्यक्ष मो एहसान उर्फ छोटू, सालिम फारुकी, वरिष्ठ सपा नेता शमशाद फारुकी, मो कामिल, मो फारुकी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं , छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 26 मई 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp