Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का जनपद भ्रमण कार्यक्रम कल

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर, 13 फरवरी 2026।(आशा भारती नेटवर्क)
माननीय उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार केशव प्रसाद मौर्य जी का दिनांक 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को जनपद अम्बेडकरनगर का भ्रमण प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे विभिन्न स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे तथा जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय उप मुख्यमंत्री प्रातः 11:00 बजे ग्राम खजुरी, विकास खंड भीटी में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे 11:55 बजे वहां से प्रस्थान कर निजी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
दोपहर 13:15 बजे सर्किट हाउस, अम्बेडकरनगर पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। तत्पश्चात 13:50 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर ने अभिजित आर शंकर, पुलिस अधीक्षक के साथ ग्राम खजुरी, विकास खंड भीटी में आयोजित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आगंतुकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, सुचारू आवागमन, सुरक्षा प्रबंध, वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, पेयजल उपलब्धता एवं मोबाइल टॉयलेट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 25 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp