Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्राम चौपाल कार्यक्रमों से होता ग्रामीण समस्याओं का एक स्थान पर सम्पूर्ण समाधान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

एक जिला एक व्यंजन कार्यक्रम को भी प्रभावी रूप से लागू करेंगे 

Advertisement Box

विकसित भारत-जी राम जी से होगा ग्रामीण क्षेत्रों का चहुँमुखी विकास।

प्रधानमंत्री आवास की चॉबी पाकर महिलाओं के चेहरे पर दिखी खुशी, लाभार्थियों और दिव्यांगजनों को चेक और प्रशस्ति पत्र वितरण किये

  • वृद्धा, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन को बढ़ाकर 1 अप्रैल से 1500 रूपये दिया जाएगा

*गिरजा शंकर गुप्ता/महेश चंद्र गुप्ता*
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 4 करोड़ गरीबों के पास पक्का घर दिया, 3 करोड़ और बनाने जा रहे है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने 6 करोड़ दीदियों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। प्रदेश में 3 करोड़ लखपति दीदियॉ बनाने का लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। प्रदेश भी दीदियों को लखपति बनाने में अग्रणी राज्य की भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी आवश्यकताओं की सामग्री की खरीद समूह की दीदियों के माध्यम से की जाए। उन्होंने कहा कि वृद्धा, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन को बढ़ाकर 1 अप्रैल से 1500 रूपये दिया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित अंबेडकरनगर का मतलब है कि गरीब को अमीर बनाना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि रोजगार पाने वाले नहीं रोजगार देने वाले बनें।
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासपरक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित अन्नप्राशन संस्कार में सहभागिता करते हुए नन्हे बच्चों को अन्न ग्रहण कराया और माताओं को संतुलित पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं अभिभावकों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित किए जा रहे पोषाहार का वितरण भी किया और लाभार्थियों से फीडबैक प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान श्री मौर्य ने बीसी सखियों के स्टाल का भी भ्रमण किया और उनसे ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं की उपलब्धता, डिजिटल लेन-देन तथा महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीसी सखियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया की प्रत्येक शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाए , जिसकी सूचना ग्रामीणों को ‘डुगडुगी’ बजवाकर दी जाए तथा इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर जनता को सरकारी योजनाओं की सीधी जानकारी दी जाए। उप मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “गाँवों का विकास ही प्रदेश के विकास का आधार है। सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुँचे।”

इस अवसर पर पर डॉ. हरओम पाण्डेय एमएलसी, धर्मराज निषाद विधायक कटेहरी, मनोज मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, भाजपा सहित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

*उपमुख्यमंत्री ने बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडे,कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु की उपस्थिति में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में मा. उपमुख्यमंत्री जी ने जल जीवन मिशन हर घर नल से जल योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि जनपद में अब तक हैंडओबर हुए सभी 55 जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का जनपद स्तरीय अधिकारियों से पुनः सत्यापन कराकर हर घर तक पानी की पहुंच एवं ग्रामीणों का फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नलकूप कनेक्शन के समस्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर उन्होंने अभियान चलाकर और किसानों को प्रेरित कर प्रधानमंत्री कुसुम योजना से अधिक से अधिक किसानों को आच्छादित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने राशन कार्ड लाभार्थियों का सत्यापन कराकर अपात्र लोगों को बाहर कर पात्र लोगों को राशन योजना से आच्छादित करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। टांडा रोडवेज में निष्प्रयोज्य पड़ी भूमि का परीक्षण कराकर उसका सदुपयोग सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी को निर्देशित किया। नगर पंचायत किछौछा में अवशेष अतिक्रमण को भी हटाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने जलालपुर में जाम की समस्या के स्थाई समाधान के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में उपमुख्यमंत्री ने चकमार्गों, खलिहानों, चारागाहों एवं ग्राम समाज की भूमियों पर अवैध कब्जे को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराए जाने के निर्देश दिए। पत्थरगणी के आदेशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीद एवं खाद की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली तथा इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में पेरेंट्स टीचर मीटिंग कर अभिभावकों को जागरुक कर बच्चों का ड्रेस स्वयं सहायता समूह के माध्यम से क्रय करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि विकासखंड भियांव में अभिभावकों को प्रेरित कर स्वयं सहायता समूह से ड्रेस का क्रय का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि से कोई भी पात्र कृषक वंचित न रहे।
उन्होंने दवाओं, चिकित्सकों एवं चिकित्सा स्टाफ आदि के संबंध में जानकारी ली, जिस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। जिलाधिकारी ने जनपद में चिकित्सकों एवं नर्सों की और आवश्यकता के संबंध में माननीय उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर उपप्राचार्य मेडिकल कॉलेज द्वारा मेडिकल कॉलेज में नर्सों की और आवश्यकता के संबंध में उपमुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया। जिसके संबंध में उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को डेढ़ लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान किया गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं घायलों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जनपद में चिकित्सकों एवं पुलिस स्टाफ आदि को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इसके लिए जनपद में चिकित्सालयों को भी चिन्नांकन किया गया है। जिस पर उपमुख्यमंत्री ने चिन्हित चिकित्सालयों एवं योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया तथा जनपद में समस्त चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जनपद में वेंडिंग जोन भी विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही वेंडिंग जोन में स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता पर दुकान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
एक जनपद एक उत्पाद योजना के बाद एक जनपद एक व्यंजन योजना लागू की गई है उन्होंने हर तहसील में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से इसके बेचने की भी योजना बनाए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उन्होंने छुट्टा गोवंशों को पकड़कर उन्हें गौशालाओं में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह के गठन एवं उससे दीदीयों को जोड़ने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सरकारी जरूरत के समान जो समूह द्वारा बनाए जा रहे हैं को स्वयं सहायता समूह से ही क्रय करने और जिले में 100 करोड़पति दीदी/समूह बनाए जाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने विकसित भारत–गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) वीबी–राम जी अधिनियम 2025 योजना से होने वाले लाभों के संबंध में भी जानकारी दी तथा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने जनपद में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने, श्रवण क्षेत्र धाम में निषाद राज की भी प्रतिमा स्थापित किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। के जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 01 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp