Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला पत्रकार को दबंगों ने रास्ता रोककर की अभद्रता

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर,तीन दिन बाद नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर/सुल्तानपुर।जनपद के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में एक महिला पत्रकार को दबंगों ने रास्ता रोककर अभद्रता, धमकी देने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने का आरोप है।
तहरीर के अनुसार ग्राम कुर्चा, थाना बेवाना, जनपद अम्बेडकरनगर की मूल निवासी नीतू सिंह वर्तमान में गोदलपुर में किराये के कमरे में रहती हैं। बीते दिनों वह अपने बहन के बेटे प्रशांत के साथ निजी कार्य से अकबरपुर गई थीं। वापस लौटते समय प्रशांत उन्हें कमरे तक छोड़कर लौट रहा था। आरोप है कि दियरा चौराहे से लगभग 200 मीटर दूर दियरा बाजार रोड पर गोदलपुर निवासी मुन्ना वर्मा, अमन वर्मा और उनके तीन अन्य साथियों ने उसे रोक लिया।
पीड़िता का कहना है कि सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने पहले प्रशांत को जाने दिया, लेकिन उनके साथ अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियां शुरू कर दीं। विरोध करने पर एक आरोपी ने कथित रूप से तमंचा निकालकर कनपटी पर सटा दिया और गले से सोने की चेन छीन ली। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और छीनी गई चेन बरामद कराने की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अशोक सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने स्वयं के न्यायालय में होने की बात कहकर संबंधित एसआई से बात करने को कहा, जबकि एसआई ने पीड़िता को अगले दिन बुलाने की बात कही। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 25 मई 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp