Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तहसीलदार के स्थानांतरण पर अधिवक्ताओं ने बांटी मिठाई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) टांडा तहसील में तहसीलदार निखिलेश कुमार के स्थानांतरण के बाद बुधवार को अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने लड्डू बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह और महामंत्री राजेश सिंह भी मौजूद रहे। अधिवक्ताओं के अनुसार तहसील में भ्रष्टाचार और घूसखोरी के आरोपों को लेकर 17 नवंबर से आंदोलन चल रहा था। अधिवक्ता संघ ने तहसीलदार की कोर्ट का बहिष्कार कर दिया था। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया।
संघ के नेतृत्व में तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग उठाई गई थी। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में एसडीएम टांडा, जिलाधिकारी और अयोध्या मंडल के कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा था। बताया गया कि अधिवक्ता संघ की मांग को जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग को भेजा था। आयोग के दिशा-निर्देश के बाद तहसीलदार के स्थानांतरण का आदेश जारी हुआ।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के सामूहिक प्रयास से यह संभव हो सका। उन्होंने बताया कि पिछले चार महीनों से संघ के निर्णय के अनुसार कोई भी अधिवक्ता तहसीलदार से मिलने नहीं गया था।तहसीलदार के स्थानांतरण के बाद अधिवक्ता संघ के कई सदस्यों ने खुशी जताई।

Advertisement Box

इस दौरान महामंत्री राजेश सिंह, अजय प्रताप श्रीवास्तव, मोहम्मद हेलाल, अब्दुल माबूद, श्रीकांत वर्मा, नदीम अंसारी, सुनील सिंह, आदित्य तिवारी और राम नरेश कन्नौजिया सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp