Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, घबराने की आवश्यकता नहीं : जिलाधिकारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

एलपीजी की सुगम आपूर्ति हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, वैकल्पिक रूप में फ्यूल वुड की भी व्यवस्था : जिलाधिकारी

Advertisement Box

वैवाहिक कार्यक्रमों एवं अन्य अनुष्ठानों/कार्यक्रमों के लिए फ्यूलवुड की वैकल्पिक व्यवस्था

एलपीजी वितरण व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, 14 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध

 

कमर्शियल गैस पर रोक के बीच प्रशासन की वैकल्पिक व्यवस्था, 2500 कुंटल फ्यूल वुड/जलौनी लकड़ी बफर स्टॉक उपलब्ध

अंबेडकर नगर 14 मार्च 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में एलपीजी गैस की सुगम उपलब्धता एवं एलपीजी की वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में की प्रेस वार्ता। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं आइओसीएल के कुल 44 एजेंसियां हैं जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरण की का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में जनपद में 14000 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 5000 गैस सिलेंडर की खपत हो रही है। इस प्रकार जनपद में पर्याप्त गैस सिलेंडर उपलब्ध है, आम जनमानस को इस संबंध में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जनपद में उपभोक्ताओं को सुगमता से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने एवं इससे संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसमें आठ–आठ घंटे के दो शिफ्ट (प्रथम शिफ्ट पूर्वाह्न 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक श्रीमती ज्योतिमां कनिष्ठ सहायक मोबाइल नंबर 7355654363 तथा अपराह्न 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक श्री अमित कुमार चौबे कनिष्ठ सहायक मोबाइल नंबर 8787066712) में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक वितरण केंद्र पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के कार्यक्रमों की तैनाती कर दी गई है। इसी के साथ ही सभी एजेंसियों को ओटीपी के माध्यम से होम डिलीवरी के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के वितरण पर रोग लगी है जिसके वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में फ्यूलवुड की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि फ्यूल वुड की सुगमता से उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जनपद में 80 क्रियाशील आरा मशीनों एवं 34 अड्डों को चिन्हित किया गया है जहां पर लगभग 2500 कुंतल से अधिक फ्यूल वुड उपलब्ध है। जहां से वैवाहिक कार्यक्रमों, दाह संस्कार, तेरहवीं एवं अन्य अनुष्ठानों/कार्यक्रमों हेतु जन सामान्य सुगमता से फ्यूलवुड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फ्यूल वुड प्राप्त करने में यदि किसी को कोई समस्या आती है तो संबंधित उप जिलाधिकारी से संपर्क कर फ्यूल वुड प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि जनपद में फ्यूलवुड की दर 5 से 6 रुपए प्रति किलो निर्धारित की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 80 आरा मशीने क्रियाशील हैं प्रत्येक आरा मशीन को 10-10 कुंतल फ्यूल वुड को बफर स्टॉक में रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ ही जनपद में कुल 34 अड्डियां हैं, जहां से लकड़ी को बाहर भेजा जाता है, इन सभी अड्डियों पर 50-50 कुंतल बफर फ्यूल वुड को बफर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रकार जनपद में 2500 कुंतल फ्यूल वुड बफर स्टॉक मौजूद है। फ्यूल वुड की उपलब्धता में कोई समस्या नहीं आएगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा जनपदों को केरोसिन भी उपलब्ध कराई जाएगी उन्होंने इसके लिए जनपद के पुराने लाइसेंस धारकों से अपील की वे जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर अपने-अपने लाइसेंस के नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण कर लें जिससे जनपद में केरोसिन के आवंटन के समय कोई समस्या ना आए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह व अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा एवं सम्मानित पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 16 मार्च 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp