Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रथम किश्त भेजी गई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर,16 मार्च 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 90 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किश्त के रूप में ₹900 करोड़ की अनुदान राशि प्रेषित की गई। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, अम्बेडकरनगर में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में योजना के लाभार्थियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडे, माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, पीओ डूडा श्री विशाल सारस्वत सहित बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान माननीय सदस्य विधान परिषद एवं माननीय विधायक कटेहरी द्वारा जनपद के चयनित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत प्रथम किस्त ₹1,00,000 के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना को अपने सपनों के घर को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सदस्य विधान परिषद श्री हरिओम पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार की मंशा है कि समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सम्मानजनक आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से हजारों परिवारों का पक्का घर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करते हुए समयबद्ध ढंग से अपने आवास का निर्माण पूर्ण कराएं। माननीय विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाया जा रहा है, जिससे पात्र व्यक्तियों को बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद अम्बेडकरनगर के 807 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1-1 लाख की प्रथम किस्त भेजी गई है, जिससे लाभार्थी अपने आवास निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर सकेंगे।
कार्यक्रम में माननीय सदस्य विधान परिषद एवं माननीय विधायक कटेहरी द्वारा सभी लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सरकार की विभिन्न विकासपरक योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 18 मार्च 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp