प्रिंस शर्मा संवाददाता
आलापुर अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) कटका थाना क्षेत्र के दुलहूपुर कला निवसी युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होगयी।।मंगलवार को युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। दुलहूपुर निवासी सोनू यादव पुत्र रामधारी यादव रोजी रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहता था। सोमवार की रात सोनू की दिल्ली में उस के कमरे में संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गयी। मौत की सूचना दिल्ली में ही रह रहे मृतक के गांव के अन्य लोगों को लगी तो दिल्ली से परिजनों को सूचित करने के बाद मंगलवार को शव लेकर गांव पहुंचे। युवक का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कटका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।मृतक दो बच्चों का पिता था उस के एक तीन साल की पुत्री व 6 माह का पुत्र है। अचानक युवक की मौत से जहां दो बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया वहीं माता पिता समेत मृतक की पत्नी का रोते रोते बुरा हाल है।










