
अंबेडकर नगर के तीन रक्त वीरों को उत्कृष्ट सेवा हेतु मिला अवार्ड
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु अंबेडकर नगर के तीन रक्तवीरों को 22 मार्च 2026 को संकल्प मानव सेवा संस्था द्वारा सातवें स्थापना दिवस पर आगरा में प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्या पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड व कैबिनेट मंत्री, विशिष्ट अतिथि एस0 पी0 सिंह बघेल आगरा लोकसभा सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री (भाजपा), पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीप्रकाश राजपूत, संस्था के अध्यक्ष उमेंद्र राजपूत एवं डॉ0 आलोक अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने निफा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संकल्प मानव सेवा संस्था के संस्थापक सूरज गुप्ता, सचिव बिपिन कुमार दुबे को स्मृतिचिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
रक्तवीरों ने यह सम्मान जिले के साथ साथ संस्था के प्रत्येक रक्तदाता को समर्पित किया है। इन रक्तवीरों को रक्तदान सहित अन्य सामाजिक योगदान हेतु पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर भी सम्मानित किया जा चुका है।आज जिले के यह रक्तवीर हजारों युवाओं के प्रेरणास्रोत बन चुके हैं।
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9838411360











