Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक, युवाओं को स्वरोजगार हेतु किया गया प्रेरित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

नव निर्माण के 9 वर्ष” कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों का प्रभावी प्रदर्शन

Advertisement Box

आर्थिक सहायता व उपकरण वितरण से बढ़ी आत्मनिर्भरता की राह, उद्यमियों व लाभार्थियों का हुआ सम्मान

अंबेडकर नगर 23 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) उत्तर प्रदेश सरकार के नव वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “नव निर्माण के 9 वर्ष” थीम पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 9 दिवसीय गरिमामयी एवं जनोन्मुखी कार्यक्रम में दी गई सरकार की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में उद्योग एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों, आमजन एवं लाभार्थियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता एवं उपकरण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत संध्या को ब्यूटी पार्लर स्थापित करने हेतु 5 लाख रुपये तथा मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना के अंतर्गत विपुल वर्मा को प्रिंटिंग प्रेस हेतु 10 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (ट्रेड–दर्जी) के अंतर्गत पूजा, सीमा, शांति देवी, शिप्रा साहू एवं सुमन गुप्ता सहित अन्य लाभार्थियों को सिलाई मशीन वितरित की गई तथा बढ़ई ट्रेड के लाभार्थियों को टूल किट प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। राज्य कर विभाग द्वारा तीन उद्यमियों/व्यापारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
इसी क्रम में श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना एवं मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति/प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को सुरक्षा एवं संबल प्रदान किया जा सके। सूचना विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को “नव निर्माण के 9 वर्ष” विषयक पुस्तिका, कैलेंडर एवं पंपलेट वितरित कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया।
कार्यक्रम में सहायक उपायुक्त उद्योग, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाभार्थियों, उद्यमियों, व्यापारियों एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता रही तथा सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी एवं विभिन्न विभागों के स्टालों का भी भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सरकार की उपलब्धियां से रूबरू हुए।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 23 मार्च 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp