Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नवरात्रि पर खाद्य विभाग का छापा, 11 नमूने जांच को भेजे

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) नवरात्रि पर्व के मद्देनजर आम जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 श्रवण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न बाजारों और प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया।

Advertisement Box

जांच के दौरान मिलावट की आशंका पर मूंगफली दाना, साबूदाना, मखाना, सिंघाड़ा आटा, कुट्टू आटा, सेंधा नमक, घी और दूध समेत कुल 11 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए। यह कार्रवाई हीरापुर, रगड़गंज, अलीगंज, जलालपुर, मालीपुर, टांडा समेत कई क्षेत्रों में की गई।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद जिन नमूनों में अपमिश्रण पाया जाएगा, उनके संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार राय, मो. नसीम खान और ओम प्रकाश सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संग्रहित किये गये नमूनों का प्रतिष्ठानवार विवरण इस प्रकार है-
1.    विवेक कुमार साहू, हीरापुर बाजार से मूंगफली दाना।
2.    मंशाराम यादव, हीरापुर बाजार से साबूदाना।
3.    वर्मा ब्रदर्स एण्ड संस, रगड़गंज से सिंघाड़ा आटा।
4.    अनिल कुमार, अलीगंज से सिंघाड़ा आटा।
5.    कसोधन टेडर्स, जलालपुर चौराहा से कुट्टू आटा।
6.    राम अवतार, सेमरा चौराहा रफीगंज से सेंधा नमक।
7.    दीपक कुमार, मालीपुर से साबूदाना।
8.    राम सागर, मालीपुर से मखाना।
9.    राजेश कुमार, नेहरूनगर टाण्डा से घी।
10.    सुमित वर्मा, चनवा चौराहा से दूध।
11.    श्री साईं निर्मल डेयरी, सोनगांव घटकना से दूध।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp