Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम युवा क्रेडिट कैंप व व्यापार बंधुओं की बैठक हुई

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 25 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की उपस्थिति में कलेक्ट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के “नव निर्माण के 9 वर्ष” पूर्ण होने के अवसर पर सीएम युवा क्रेडिट कैंप सह जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना सीएम युवा के अंतर्गत जनपद के लिए वित्तीय वर्ष 2025–26 हेतु निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक कुल 2154 लाभार्थियों को स्वर्ण रोजगार हेतु ऋण वितरित किया जा चुका है। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उद्यमी एवं व्यापारी बंधुओ द्वारा विगत बैठक में उठाए गए बिंदुओं की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई तथा उनकी समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता पर समस्याओं के समयबद्ध समाधान हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सीएम युवा योजना के तीन लाभार्थियों को डेमो चेक भी प्रदान किए गए।
बैठक में विद्युत, लोक निर्माण विभाग, जीएसटी, उद्योग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 01 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp