अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जिले के अछती गांव की मूल निवासी और इन दिनों लखनऊ में रह रही पांच वर्षीय मरियम हाशमी ने अपनी मासूम ख्वाहिश को हकीकत में बदलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। गुरुवार को हुई इस मुलाकात ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। मरियम अपने दादा हाजी अब्दुल्ला, नानी रूकैया बानो, मां तरन्नुम हाशमी और पिता मोहम्मद अशफाक के साथ पहुंची थी। नन्ही उम्र में सियासत को लेकर उसकी साफ सोच और भावनात्मक जुड़ाव ने सभी को हैरान कर दिया। उसने मासूमियत से कहा कि वह अल्लाह से दुआ करती है कि अखिलेश यादव वर्ष 2027 में फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। मरियम के शब्दों में भावनाओं की सादगी झलकती रही। उसने कहा, वे रक्षाबंधन और ईद पर मिलें या न मिलें, लेकिन उनकी सरकार जरूर बने। इस दौरान उसने एक शेर सुनाकर माहौल को भावुक बना दिया मैं नहीं जानती कि बादशाह कैसा होता है,
बादशाह भैया जैसा होता है। मरियम की बातों से प्रभावित होकर अखिलेश यादव ने उसे स्नेह दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिले के आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त,पत्रकार अनीस मसूदी, युवा सपा नेता राहुल दत्त यशवर्धन,विधायक टांडा राम मूर्ति वर्मा, मो. सलीम, मोहम्मद फारुकी, वरिष्ठ सपा नेता शमशाद फारुकी, सपा नेता अनीसुर्रहमान व मो. अशफाक, सोशल मीडिया प्रभारी बांकेलाल गौतम, अजय गौतम एडवोकेट, ने भी नन्ही मरियम के जज्बे को सराहा और उसके लिए दुआएं दीं।
नन्ही मरियम की यह मुलाकात अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है,और सोसल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोर रही है। सभी मरियम की मासूम सोच और बड़े सपनों की सराहना कर रहे हैं।











