Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रीराम जन्मोत्सव भक्तिमय वातावरण में हुआ संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

जलालपुर,अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा रामलीला मैदान जलालपुर में प्रभु श्रीरामचन्द्र जी का जन्मोत्सव अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामलीला सेवा समिति अध्यक्ष संजीव मिश्र ने की। पूरा मैदान आस्था और भक्ति के रंग में रंगा रहा। विशेष पूजा-अर्चना, मधुर भजन-कीर्तन एवं विशाल प्रसादी वितरण ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।मुख्य यजमान की भूमिका राधेश्याम शुक्ल और विकास निषाद ने सपत्नीक निभाई, पंडित रामदौर मिश्र ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालु ‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला’ का गुणगान करते हुए भक्तिमय रस में डूबे रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम राहुल गुप्ता, कोतवाल अजय प्रताप यादव, राम प्रकाश यादव, अतेंद्र त्रिपाठी, संदीप अग्रहरि, आशुतोष श्रीवास्तव,चन्द्रिका प्रसाद, सुरेंद्र सोनी, विमलेश दूबे, राम किशोर राजभर, कृष्ण गोपाल गुप्ता, राम चन्द्र जायसवाल, विनोद मेहरोत्रा, आशाराम मौर्य, दिलीप यादव, शिवम आर्या,मोहन जायसवाल, मंजुल तिवारी, महेंद्र चौहान,दुर्गेश अग्रहरि, संदीप कुमार मिश्र, अवधेश शुक्ला, अखिल सेठ,सोनू गौड, मनोज कुमार मेहरोत्रा, शिवराम मिश्र, सुनील गुप्ता, योगेन्द्र सेठ, विक्की गौतम, राजेश कुमार गुप्ता, बबलू त्रिपाठी, अजीत निषाद सहित श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। गायक अंकुर तिवारी ने भक्ति भजनों को गाकर कार्यक्रम को भक्तिमय कर दिया. समिति के पदाधिकारियों ने इस आयोजन की सफलता में सक्रिय योगदान दिया, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp