Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

आईजीआरएस की प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें–जिलाधिकारी

अंबेडकर नगर, 27 मार्च 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में शासन से प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक के कारणों का गहन विश्लेषण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से शिकायतवार जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि केवल औपचारिक निस्तारण स्वीकार्य नहीं होगा, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करना अनिवार्य है। असंतुष्ट फीडबैक की पुनरावृत्ति पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसके मूल कारणों का समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में उसी प्रकार की शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) श्री रंजीत सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधीक्षण अभियंता (विद्युत), अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 29 मार्च 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp