Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शहजादपुर गांधी चौक के पास चलती कार में लगी आग

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • कार में सवार लोग सुरक्षित, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर स्थित गांधी तिराहा के पास बुधवार देर रात एक चार पहिया वाहन में अचानक आग लग गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
आग लगते ही वाहन में सवार लोग तुरंत बाहर निकल आए। इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं, जिन्हें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

Advertisement Box

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वाहन में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 26 अगस्त 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp