Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होमगार्ड एनरोलमेंट की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

Author Image
Written by
Asha Bharti News

  • होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न

 

Advertisement Box

{महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो}
अंबेडकरनगर 22 अप्रैल 2026। (आशा भारती नेटवर्क) आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को जनपद के 09 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, अपर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त सेक्टर, जोनल एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं परीक्षा कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे परीक्षा से संबंधित बोर्ड के दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर लें तथा प्रत्येक प्रक्रिया में उनका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। परीक्षा में समयबद्धता का अक्षरशः अनुपालन करें। परीक्षा केंद्रों पर सभी परीक्षा से संबंधित आधारभूत सुविधाओं को व्यवस्थित एवं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि उक्त परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक संचालित होगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने एवं परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
बैठक के दौरान कार्यदायी संस्था के जिला प्रबंधक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को परीक्षा संचालन से संबंधित बोर्ड के दिशा-निर्देशों का विस्तृत प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 23 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp