Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 24 अप्रैल 2026। (आशा भारती नेटवर्क) मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विकासपरक योजनाओं की योजनावार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं में प्रगति को निरंतर बेहतर बनाया जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने विशेष रूप से एंबुलेंस सेवाओं के रिस्पांस टाइम में सुधार लाने पर जोर देते हुए कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि रिस्पांस टाइम में अपेक्षित सुधार नहीं होता है तो संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नोटिस जारी किया जाए। साथ ही जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने दुग्ध समितियों के गठन को लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने तथा निष्क्रिय समितियों का पुनर्गठन कर उन्हें पुनः क्रियाशील बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने और जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने हेतु भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।
बैठक में उन्होंने गौशालाओं में गर्मी एवं लू से बचाव हेतु प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा सुपुर्दगी योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक गोवंशों को पशुपालकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, उप निदेशक कृषि, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp