Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

होमगार्ड भर्ती परीक्षा नौ केंद्रों पर सकुशल संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • परीक्षा के तीसरे दिन डीएम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Advertisement Box

गिरजा शंकर गुप्ता/अंबेडकर नगर 26 अप्रैल 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद में आयोजित होमगार्ड स्वयंसेवक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु के साथ परीक्षा के अंतिम दिन भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने डॉ जीके जेटली इंटर कॉलेज, अकबरपुर आदि केंद्रों पर क्लॉक रूम, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कंट्रोल रूम एवं परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पारदर्शिता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों के आवागमन, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनाए रखते हुए सभी केंद्रों पर बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित रखा जाए। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति आदि की जानकारी ली और संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए।
तीसरे दिवस की परीक्षा जनपद के सभी 09 केंद्रों पर सकुशल संपन्न हुई। सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
इस अवसर पर संबंधित मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 31 मई 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp