Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने दिया एफआईआर का निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा त्वरित कार्यवाही एवं एफआईआर पंजीकरण के निर्देश दिए गए।

Advertisement Box

जनसुनवाई/जनता दर्शन के दौरान आवेदक सुरेशचन्द्र पुत्र स्व० राम नरेश निवासी फरीदपुर थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि दीपचंद निवासी लालातारा (निकट राज पैलेस), थाना जलालपुर द्वारा आवश्यक कार्य बताकर उनकी गाड़ी मंगवा ली गई। काफी समय बीत जाने के उपरांत जब आवेदक द्वारा अपनी गाड़ी वापस मांगी गई तो विपक्षी द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।

प्रकरण के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत किए जाने की मांग की गई हैं।

उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा तत्काल संबंधित थाना मालीपुर को एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, साथ ही आवेदक के हितों को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही से आवेदक पूर्णतः संतुष्ट है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 30 मई 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp