Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अग्निकांड पीड़ित परिवार को जिलाधिकारी ने पहुंचाई सहायता ₹1.08 लाख की आर्थिक मदद प्रदान की

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकरनगर 05 मई 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जनपद के ग्राम सभा दुल्लापुर डोमनेपुर में हाल ही में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया स्वयं पीड़ित के घर पहुंचीं और शासन की मंशानुसार आर्थिक सहायता प्रदान कराई। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित होकर मौके पर मौजूद पीड़ित भुलई पुत्र चनगू के परिजनों को अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार उनके बैंक खाते में कुल ₹1,08,000 की सहायता राशि प्रेषित की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 अप्रैल को हुए अग्निकांड में भुलई की 25 बकरियां जलकर नष्ट हो गई थीं। शासन द्वारा प्रति बकरी ₹4,000 की दर से ₹1,00,000 की सहायता, बकरी शेड हेतु ₹3,000 तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों के लिए ₹5,000 की अतिरिक्त सहायता प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु भी उपस्थित रहीं।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 25 मई 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp