Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एनटीपीसी टांडा में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Author Image
Written by
Asha Bharti News

वृक्षारोपण के साथ, शपथ व जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

Advertisement Box

 

टांडा अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी टांडा में पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण की शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) की बालिकाओं ने सक्रिय भागीदारी की।एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व करते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन तथा सतत विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण के बाद जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें एनटीपीसी लिमिटेड के उत्तर एवं दक्षिणी क्षेत्र मुख्यालय के मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सूर्य नारायण पाणिग्राही, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण तथा GEM की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के माध्यम से स्वच्छता, हरित जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया गया।इसके उपरांत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का सफल आयोजन मयंक सक्सेना, अपर महाप्रबंधक (पीएंडएस एवं पर्यावरण विभाग) के नेतृत्व और समन्वय में हुआ। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सतत विकास के महत्व पर जोर देते हुए सभी से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।एनटीपीसी टांडा प्रबंधन ने विश्व पर्यावरण दिवस के माध्यम से न केवल जागरूकता फैलाई बल्कि व्यावहारिक कदम उठाते हुए सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 05 जून 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp