Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाए जाने के संबंध में डीएम ने की बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

15 जून से योग सप्ताह का लोहिया भवन में किया जायेगा भव्य शुभारंभ

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर 06 जून 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कलेक्ट्रेट सभागार में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को गरिमामय ढंग से मनाए जाने के संबंध में दिनांक 05 को अपराह्न में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आयुष विभाग से क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ रणजीत कुमार ने बताया कि दिनांक 12 जून, 2026 से 14 जून, 2026 तक जनपद के समस्त ब्लॉक में योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 15 जून, 2026 से दिनांक 21 जून, 2026 तक योग सप्ताह के अंतर्गत सभी ब्लॉक पर योगाभ्यास सत्र का आयोजन होगा जिसमें विभाग के चिकित्सा अधिकारी एवं योग प्रशिक्षक उपस्थित रहेंगे। दिनांक 15 जून, 2026 को योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ लोहिया भवन में किया जाएगा। जिसमें जनपद के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। जनपद के समस्त ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों जैसे शिव बाबा, श्रावण धाम, वृद्धाश्रम के साथ-साथ अंबेडकर पार्क, जिला कारागार, पुलिस लाइन एवं एकलव्य स्टेडियम में भी योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया जाएगा। जनपद की विभिन्न संस्थानों जैसे *पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार, ब्रह्मकुमारी, स्वाभिमान भारत चैरिटेबल ट्रस्ट, आर्ट ऑफ लिविंग, आर्य समाज* इत्यादि सहयोग प्रदान करेंगे। समस्त योगाभ्यास के सत्र को आयुष कवच ऐप पर अपलोड भी किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने अन्य सभी विभागों को योगाभ्यास करवाने एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु अपना अपना सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के समस्त चिकित्सा अधिकारी , डीपीएम, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी इत्यादि मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 07 जून 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp