Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लोकल लेबल कमेटी की बैठक हुई संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा किया जाना समिति का प्रथम कर्तव्य है- जिलाधिकारी ईशा प्रिया

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय न्यास अन्तर्गत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में लोकल लेबल कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लीगल गार्जियनशिप हेतु प्राप्त 23 आवेदनों में एक-एक पर विचार किया गया। पात्र आवेदनों को संस्तुति प्रदान की गयी और शेष आवेदनों में जिनमें त्रुटि है उनको दोबारा आवेदन कराते हुए बैठक कराने के निर्देश दिये गये। अत्यन्त निर्धन दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय न्यास से लाभ दिलाये जानें हेतु लोक जागृत संस्था को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दशा में दिव्यांगजनों के हितों की रक्षा किया जाना समिति का प्रथम कर्तव्य है। इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अध्यक्ष लोक जागृत संस्थान सया एंव दीपक मौजूद थे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp