Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रवक्ता परीक्षा को लेकर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने दिनांक 14 जून को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 के सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात मजिस्ट्रेटों एवं कार्मिकों को आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से परीक्षा केन्द्रों के विभिन्न कक्षों की सतत निगरानी की तथा परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा सभी व्यवस्थाओं को सतर्कता एवं उत्तरदायित्व के साथ संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 14 जून 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp