Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नीट (यूजी) परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु तैयारी बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर, 18 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के संबंध में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में परीक्षा के नामित नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्सना बंधु, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, प्राचार्य/सिटी कोऑर्डिनेटर–एनटीए पुनर्परीक्षा नीट (यू०जी०) 2026, समस्त नोडल अधिकारी, केंद्राध्यक्ष ड्यूटी मजिस्ट्रेट आदि के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं तथा अधिकारियों की तैनाती की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि जनपद में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के लिए 11 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिन पर कुल 5,088 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 5:15 बजे तथा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सांय 6.20 बजे के बीच संपन्न होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश पंजीकरण एवं बायोमेट्रिक सत्यापन का कार्य पूर्वाह्न 11बजे से प्रारम्भ हो जाएगा।
बैठक में अवगत कराया गया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कानून-व्यवस्था एवं परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु तीन जोनल मजिस्ट्रेट तथा सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, केंद्राध्यक्ष पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा अनुचित गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक परीक्षार्थी के साथ संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय, सीसीटीवी, चिकित्सा सहायता तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी नामित अधिकारियों को समय से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन करने तथा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, सुरक्षा एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 22 जून 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp