Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रात्रिकालीन चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अम्बेडकर नगर 19 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में दिनांक 18 जून 2026 को तहसील भीटी अंतर्गत ग्राम पंचायत सम्मनपुर छितौनिया में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना तथा प्राप्त प्रकरणों का यथासंभव मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष मामलों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी अधिकारियों की अध्यक्षता में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड कटेहरी की ग्राम पंचायत प्रतापपुर चमुर्खा, जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकासखंड जलालपुर की ग्राम पंचायत मालीपुर, परियोजना अधिकारी डीआरडीए की अध्यक्षता में विकासखंड बसखारी की ग्राम पंचायत हंसवर तथा उपायुक्त (एनआरएलएम) की अध्यक्षता में विकासखंड रामनगर की ग्राम पंचायत आरिबपुर सारी में चौपाल आयोजित हुई।
चौपालों के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही ग्रामीणों से प्राप्त जनशिकायतों की सुनवाई कर उनका नियमानुसार यथासंभव मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया गया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 22 जून 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp