Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तहसील आलापुर एवं टांडा में बाढ़ से बचाव हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

विशेषज्ञों ने दी बाढ़ पूर्व, बाढ़ के दौरान एवं बाढ़ के उपरांत की तैयारी, बचाव एवं प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 22 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार संबंधित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार की उपस्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के तत्वावधान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रभावी प्रबंधन के उद्देश्य से तहसील आलापुर एवं टांडा में एक-एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन तहसील आलापुर में 21 जून 2026 तथा तहसील टांडा सभागार में 22 जून 2026 को किया गया। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डॉ. भानु, सदस्य सलाहकार समिति, उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (UPSDM) तथा श्री राघवेंद्र सिंह, राज्य समन्वयक, आईएजी एंड यूपी द्वारा प्रतिभागियों को बाढ़ प्रबंधन, आपदा पूर्व तैयारी, जोखिमों की पहचान, राहत एवं बचाव कार्यों तथा प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
इस अवसर पर राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), अयोध्या की टीम द्वारा आपदा मित्रों, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, लेखपालों, राजस्व निरीक्षकों, संग्रह अमीनों, गोताखोरों तथा नविको,सफाई कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कर्मियों को आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान बाढ़ की स्थिति में सुरक्षित निकासी, बचाव उपकरणों के उपयोग, राहत कार्यों के समन्वय तथा जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम करने के उपायों आदि का प्रशिक्षण एवं जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षकों ने कहा कि आपदा के समय जागरूकता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित प्रयास ही जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर उक्त प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आपदा प्रबंधन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 23 जून 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp