Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI के 4 आतंकी गिरफ्तार; पाकिस्तान भेज रहे थे थानों और मंदिरों के वीडियो

Author Image
Written by
Asha Bharti News

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

Advertisement Box

पुलिस ने इस मामले में पंजाब और दिल्ली से चार आंतकियों को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर राजधानी को दहलाने की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए आतंकियों के पास से तुर्की मेड जिगाना पिस्टल समेत दो विदेशी पिस्टल, नौ कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

युवाओं को अपने जाल में फंसाया

स्पेशल सेल के डीसीपी प्रवीण कुमार त्रिपाठी के मुताबिक एसीपी विवेक कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर सतीश राणा और इंस्पेक्टर अशोक की टीम को तकनीकी और खुफिया इनपुट मिले थे कि पाकिस्तान में बैठा आईएसआई हैंडलर शाहजाद भट्टी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसके लिए उसने पंजाब के स्थानीय युवाओं को अपने जाल में फंसाया था।

ड्रोन से हथियार व ड्रग्स की खेप रिसीव करता

शुरुआती जांच के बाद स्पेशल सेल ने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। इसके बाद दिल्ली और पंजाब में कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। सबसे पहले पंजाब के अमृतसर (मजीठा रोड) से शुभदीप सिंह उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के हत्थे चढ़े (बाएं से दाएं) साजन उर्फ हनी, गगनप्रीत, रिषी, शुभदीप।

उसके पास से एक सेमी-आटोमैटिक पिस्टल, पांच कारतूस और दो मोबाइल मिले। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह शाहजाद भट्टी नेटवर्क के पाकिस्तानी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था और ड्रोन के जरिए हथियार व ड्रग्स की खेप रिसीव करता था।

मोबाइल से कई आपत्तिजनक सबूत मिले

शुभदीप से मिली जानकारी के आधार पर पंजाब से उसके दो और साथियों गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि और साजन सिंह उर्फ हनी को दबोच लिया गया। इनके पास से ‘जिगाना पिस्टल’ और चार कारतूस बरामद हुए। इसी कड़ी में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गगनप्रीत नाम के चौथे आतंकी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक सबूत मिले हैं।

धार्मिक स्थलों की कर चुका था रेकी

पकड़े गए आरोपियों में से गगनप्रीत को पाकिस्तानी हैंडलर्स ने बेहद खतरनाक काम सौंपा था। वह दिल्ली में पुलिस स्टेशनों, पुलिस पिकेट्स (चौकियों) और प्रमुख धार्मिक स्थलों की रेकी कर चुका था और उनकी वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेज रहा था। उसे दिल्ली में किसी जगह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैलाने का भी टास्क दिया गया था।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 03 जुलाई 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp