
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। भाजपा के बूथ अध्यक्ष गणों की विधान सभा सम्मेलन की तैयारी बैठक भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में नवजोतभाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता और बूथ सम्मेलन जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव के संचालन में सम्पन्न हुआ।
भाजपा के विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से मजबूत हुआ है।कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और बूथ को सशक्त बनाना ही आगामी चुनावों में विजय का सबसे मजबूत आधार है। कहा कि संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने जन प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, जिला एवम् विधानसभा संयोजक और मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री गणों से संगठन की योजनानुसार व्यवस्थित रूप से संगठन की बैठक संपन्न कराने का आवाहन किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि तीन स्तर पर संपन्न हुई बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, जय राम विमल, ब्लाक प्रमुख आनंद श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, जिला मंत्री संजय सिंह, चंद्रिका प्रसाद, दीपक तिवारी, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, आनंद श्रीवास्तव,अंजू पाण्डेय, मनीष मिश्र, शाश्वत मिश्र, संजीव सिंह, शिव पूजन राजभर, कपिल देव तिवारी, घिसियावन मौर्य, विकास मोदनवाल, राम बक्श सिंह, मनोज गुप्ता आदि शामिल रहे।









