Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों व के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

1200 मतदाताओं के मानक के अनुरूप मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया पर हुई विस्तृत चर्चा, सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 18 जुलाई 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रति मतदेय स्थल अधिकतम 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया के अंतर्गत, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्धारित समय-सारणी के क्रम में मतदेय स्थलों के संभाजन के आलेख्य प्रकाशन के उपरांत आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वर्तमान सांसदों, विधायकों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु भी उपस्थित रहीं।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में कुल 2171 मतदेय स्थल हैं, जबकि संभाजन के उपरांत 2149 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं। इसी प्रकार वर्तमान में 1137 मतदान केंद्र हैं, जो संभाजन के उपरांत बढ़कर 1138 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विधानसभावार संभाजन से पूर्व एवं संभाजन के पश्चात मतदेय स्थलों तथा मतदान केंद्रों की स्थिति से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। साथ ही संभाजन से संबंधित प्राप्त आपत्तियों, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कहा कि मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में प्राप्त सभी शिकायतों एवं सुझावों का माननीय आयोग के नियमानुसार परीक्षण एवं निस्तारण सुनिश्चित करते हुए अंतिम सूची तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।
बैठक में विधायक कटेहरी श्री धर्मराज निषाद, विधायक टांडा श्री राममूर्ति वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर श्रीमती प्रतीक्षा सिंह, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी महेश चंद्र द्विवेदी, सुनील सावंत (जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी), बृजेश चौधरी (जिलाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी), शिव पूजन राजभर (जिलामंत्री, भारतीय जनता पार्टी) सहित समाजवादी पार्टी, अपना दल (एस) एवं अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp