Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

श्रम विभाग द्वारा अहलादे में श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 25 जुलाई, 2026। श्रम विभाग द्वारा ग्राम पंचायत अहलादे में श्रमिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

शिविर में उपस्थित श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान ई-श्रम पोर्टल, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना तथा अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

शिविर के दौरान श्रमिकों के मोबाइल फोन में डिजिटल लेबर अड्डा ऐप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग एवं लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में भी उनका पंजीकरण कराया गया।

श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों से अपील की गई कि वे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने हेतु अपना पंजीकरण कराएं तथा अन्य श्रमिकों को भी इन योजनाओं के प्रति जागरूक करें।

सन्त पाल
सहायक श्रमायुक्त अंबेडकर नगर।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp