Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से किया गया जागरूक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

👉जिलाधिकारी ने आत्मा फार्म स्कूल में डीएसआर (धान की सीधी बुवाई) विधि का किया निरीक्षण

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 25 जुलाई 2026।जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने उप निदेशक कृषि अश्विनी सिंह के साथ सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (SMAE) योजनांतर्गत ग्राम पंचायत परस कटुई में संचालित आत्मा फार्म स्कूल का भ्रमण कर डीएसआर (धान की सीधी बुवाई) विधि से तैयार धान की फसल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खेत पर अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों का अवलोकन किया तथा किसानों से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के अवसर पर उप निदेशक कृषि, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ रामजीत एवं कृषि विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को डीएसआर (Direct Seeded Rice) तकनीक सहित आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में किसानों को धान की सीधी बुवाई की तकनीक, उन्नत बीजों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा अन्य कृषि निवेशों के समुचित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने बताया कि डीएसआर विधि अपनाने से परंपरागत रोपाई की तुलना में बीज, उर्वरक एवं सिंचाई जल की उल्लेखनीय बचत होती है। इस तकनीक से खेती की लागत में लगभग 30 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है, जबकि फसल के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। साथ ही श्रम की आवश्यकता कम होने से किसानों को समय एवं संसाधनों की भी बचत होती है।
जिलाधिकारी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आत्मा फार्म स्कूलों के माध्यम से अधिकाधिक किसानों को नवीन कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जाए।
इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ तथा क्षेत्र के अनेक प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp