पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों में सांप बिच्छू का डर, सार्वजनिक रास्ते में उगी झाड़
कागजों में सफाई जमीनी हकीकत बदहाल ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग
प्रिंस शर्मा/आलापुर अंबेडकर नगर। विकासखंड जहांगीरगंज के गांव मुबारकपुर पिकार यस सी बस्ती में सार्वजनिक स्थल डीह बाबा का स्थान बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। डीह बाबा परिसर पानी की टंकी और सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग पर बड़ी बड़ी घास एवं झाड़ियां उग आने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में हर समय सांप बिच्छू का भय बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार सफाई व्यवस्था को लेकर पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई कर्मचारी की तैनाती होने के बावजूद वह कभी गांव में सफाई करने नहीं आता।सफाई कर्मचारी नदारद न तो सार्वजनिक स्थलों की घास कटवाई जाती है और न ही कीटनाशक या दवा का छिड़काव कराया जाता है। डीह बाबा स्थान पर प्रतिदिन ग्रामीण पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं। वहीं लगी पानी की टंकी से श्रद्धालु पूजा के लिए पानी भी भरते हैं लेकिन टंकी के चारों ओर उगी घनी झाड़ियों के कारण वहां पहुंचना भी जोखिम भरा हो गया है सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग पर भी घास फैल जाने से राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में झाड़ियों के बीच सांप बिच्छू निकलने की आशंका बनी रहती है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों से डीह बाबा स्थलपानी की टंकी परिसर और सार्वजनिक मार्गों की सफाई कराने झाड़ियों को हटवाने तथा नियमित कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो किसी भी दिन अप्रिय घटना हो सकती है जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। जब इस संबंध में जब ब्लॉक जहांगीरगंज एडीओ पंचायत अधिकारी से फोन पर संपर्क कर जानकारी लेना चाहा तो उन्होंने बताया कि साफ सफाई के मामले को लेकर आप सोमवार को दिन हमसे बात करिएगा।











