Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

प्रिंस शर्मा/आलापुर अंबेडकर नगर। चिकित्सा क्षेत्र एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रसिद्ध चिकित्सक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर तेज बहादुर सिंह का शनिवार को स्थानीय पत्रकारों एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर तेज बहादुर सिंह लगभग 4 चार दशकों से जिले के आलापुर तहसील क्षेत्र के न्यौरी चौराहे पर अपनी चिकित्सा सेवाएं निरंतर जारी रखें हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि मेरा क्लीनिक ग्रामीण अंचल में है इसलिए मेरे यहां ग्रामीण क्षेत्र की गरीब जनता इलाज के लिए आती है मैं अपने क्लीनिक पर आने वाले सभी मरीजों की देखभाल स्वयं करता हूं मैने पैसे के अभाव में कभी भी मरीजों का इलाज करना बंद नहीं किया निर्धन और बेबस मरीजों का इलाज समय-समय पर निशुल्क भी किया करता हूं। श्री सिंह ने कहा कि मैं ग्रामीण अंचल की गरीब जनता एवं गंभीर रोग से ग्रसित मरीजों की अपनी चिकित्सा पद्धति से अपने समर्थ के अनुसार सेवा भी करता रहता हूं आर्थिक रूप से परेशान मरीजों का आर्थिक सहयोग भी करता रहता हूं क्योंकि डॉक्टर किसी भगवान से कम नहीं होते इसलिए मैंने कभी भी पैसे के अभाव में किसी मरीज का इलाज करना बंद नहीं किया संसार में केवल पैसा ही सब कुछ नहीं है समाज के गरीब और लाचार लोगों की भी सेवा करनी चाहिए क्योंकि समाज सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं।
श्री सिंह के चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योग्यदान करने के लिए शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा अध्यक्ष न्यौरी अनीस मसूदी एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों एवं पत्रकार साथियों ने स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार अनीस मसूदी,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष न्यौरी सुरेश अग्रहरि, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आलापुर तहसील अध्यक्ष योगेंद्र यादव,डॉ हरीश चौधरी, शैलेश सिंह,पत्रकार कृष्णा सिंह, राकेश सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गोविंद साहब अनिल सिंह, संरक्षक डॉक्टर परवेज आलम , जिला संगठन मंत्री श्री प्रकाश गुप्ता उर्फ प्रद्युमन,पिंटू सिंह, सफ़्फू सिंह, अमरनाथ गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, अमरजीत गुप्ता सहित कई अन्य व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 26 जुलाई 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp